Home / Updates / “‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’, विपक्ष की सड़कों पर गुंडागर्दी पर BJP का तीखा वार – आखिर क्या है SIR विवाद?”

“‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’, विपक्ष की सड़कों पर गुंडागर्दी पर BJP का तीखा वार – आखिर क्या है SIR विवाद?”

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष का आरोप है कि ये प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। संसद के भीतर और बाहर विपक्ष ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया — कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता संसद परिसर की सीढ़ियों पर तख्तियां लेकर बैठ गए। ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘संविधान से खिलवाड़ बंद करो’ जैसे नारों के साथ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही कई बार ठप कर दी।

दूसरी ओर, बीजेपी का पलटवार तीखा था। पार्टी का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर हंगामा कर रहा है ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को वोटिंग अधिकार दिलाया जा सके। वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “भारत कोई धर्मशाला नहीं है, वोट का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों को मिलना चाहिए।” उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार के कुछ जिलों में आबादी से ज़्यादा आधार कार्ड कैसे बन गए। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लेने की कोशिश का आरोप लगाया और इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now