अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
सुंदरेली//जिला शक्ति (छत्तीसगढ़) के मेंन रोड सुंदरेली जर्वे में नवनिर्मित श्री श्याम फ्यूल्स का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. चरण दास महंत ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। उनके आगमन पर आयोजकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही पारंपरिक कर्मा नृत्य के माध्यम से मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर धार्मिक आयोजन भी किया गया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद राठौर, गोदावरी राठौर पूर्व सभापति जिला पंचायत सदस्य कोरबा खरवानी निवासी ने उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना भी की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल, ठाकुर गुलजार सिंह विधायक प्रतिनिधि शक्ति, सरपंच संघ के अध्यक्ष कन्हैया राठौर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राठौर समाज,राजेश तिवारी चांपा, सहसराम कर्ष, अमित राठौर, विधायक प्रतिनिधि शक्ति, राम जी महाराज मौहार, रिंकू राठौर,सदन साहू, शंकर डुमरपारा,सरमन सिदार जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा, आशा साव सभापति जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा, उमा राजेंद्र राठौर सभापति जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, जागेश्वर सिंह, सरपंच जर्वे, प्रहलाद अग्रवाल जनपद सदस्य, ज्ञानी खांडे,लखन राठौर, एवं समस्त राठौर समाज व आस-पास के गणमान्य नागरिक
समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्री श्याम फ्यूल्स का उद्घाटन समारोह संपन्न, डॉ. चरण दास महंत ने फीता काटकर किया शुभारंभ






