Home / News / मुजफ्फरनगर सपा कार्यालय पर मनाया गया मान्यवर काशीराम का जन्मदिन।

मुजफ्फरनगर सपा कार्यालय पर मनाया गया मान्यवर काशीराम का जन्मदिन।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी के द्वारा रविवार को मुजफ्फरनगर के समाजवादी कार्यालय पर मान्यवर काशीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही उनके सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आहवान किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा 13 के लोकेंद्र कुमार सिमरथी ने कहा कि कांशीराम एक महान युग पुरूष एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे।
जिन्होंने समाज के 6743 जातियों यानि 85 प्रतिशत लोगों के अंदर जागृति पैदाकर राजनैतिक मास्टर चाबी से सत्ता प्राप्त करने का मार्ग दिखाने का कार्य किया।
अब उनकी विचारधारा व सोच को साकार करने का काम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में हो रहा है। इस लिए उनके जन्मदिन पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए, और सपा की विचारधारा को जनजन तक पंहुचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आगामी 2027 चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से जुट जाएं। जिससे सफलता का परचम लहराया जा सके। कहा कि इसके लिए संगठन को नई ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now