Home / News / रसड़ा में कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र विंदुवर्ष 2009 से ही रूद्राक्ष, मटर की दाल, मोती, जौ, धूप, राजमा से निर्मित होती चली आ रही हैं दुर्गा प्रतिमाएं

रसड़ा में कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र विंदुवर्ष 2009 से ही रूद्राक्ष, मटर की दाल, मोती, जौ, धूप, राजमा से निर्मित होती चली आ रही हैं दुर्गा प्रतिमाएं

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया) : छोटी काशी के नाम से सुविख्यात रसड़ा नगर की सुप्रसिद्ध दुर्गा पूजा में इस वर्ष भी लगभग पांच दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं जिनका नव निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर है वहीं कुछ समितियों द्वारा भव्य पंडाल बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। रसड़ा में वैसे तो विभिन्न समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाएं निर्मित की जा रही है किंतु श्री मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति मुहल्ला शिवनगरी उत्तर पट्टी रसड़ा द्वारा इस वर्ष कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी। वर्ष 2009 में पंकज गुप्ता द्वारा इस समिति की स्थापना की गई थी। स्थापना वर्ष से ही इस समिति द्वारा मटर की दाल, मोती, जौ, धूप, राजमा, रूद्राक्ष आदि से निर्मित प्रतिमाएं सभी को सम्मोहित करती चली आ रही हैं। मूर्ति निर्माण करने वाले शिव मंदिर सेवा समिति उत्तर पट्टी-रसड़ा के कलाकार मुकेश साहनी, श्रवण साहनी, सोनू साहनी, जतन साहनी द्वारा कौड़ी से निर्मित प्रतिमा को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। यहां नवरात्र के प्रथम दिन से पूजन-अर्चन प्रारंभ कर दिया जाता है। इस संबंध में शिव मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार कौड़ी से मां दुर्गा की अद्वितीय प्रतिमा निर्मित की जा रही है। वर्ष 2009 से ही
श्री मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष नये रूप की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु जनों को आकर्षित करने का कार्य किया जाता है। अद्वितीय कलेवर की प्रतिमाएं भक्ति के साथ-साथ कला की अभिरूचियों को भी प्रस्फुटित करती हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now