Home / News / चित्रकूट -कसहाई गांव में रोड़ किनारे अवैध प्लाटिंग की लगभग 10 बीघे जमीन को डीएम पुलकित गर्ग द्वारा ध्वस्त कराया गया

चित्रकूट -कसहाई गांव में रोड़ किनारे अवैध प्लाटिंग की लगभग 10 बीघे जमीन को डीएम पुलकित गर्ग द्वारा ध्वस्त कराया गया

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कसहाई (बरम बाबा के पास) में मनोज पुत्र शिवकुमार एवं विजय शंकर त्रिपाठी पुत्र बद्दी प्रसाद त्रिपाठी द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराए लगभग 10.00 बीघे में अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया, परंतु संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 06.10.2026 को उक्त अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री पुलकित गर्ग ने प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिया है कि अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखें।

आम जनता से अपील है कि प्राधिकरण क्षेत्र में भवन मानचित्र/ले-आउट स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, ताकि जल भराव एवं अवैध प्लाटिंग की समस्याओं से मुक्ति मिल सके तथा जनपद चित्रकूट में सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कर्वी एवं प्राधिकरण के सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now