Home / Events / ग्राम बुंदेली में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक-गांव में दहशत

ग्राम बुंदेली में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक-गांव में दहशत

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//जानकारी के अनुसार कोरबा जिला रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में ग्रामीण युवक पर किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर देने का आरोप हैं।
बताया जा रहा हैं की घटना के बाद ग्रामीण युवक कथित तौर पर कटा हुआ सिर लेकर ग्राम में घूमता रहा। जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि वह ग्राम के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की पुष्टि व आगे की कार्यवाही जारी है।

[post-views]
Share
Now