Home / National / सलमान के साथ काम किया तो गोलियां खाओगे! लॉरेंस गैंग की कपिल के कैफे को धमकी….

सलमान के साथ काम किया तो गोलियां खाओगे! लॉरेंस गैंग की कपिल के कैफे को धमकी….

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा इन दिनों गंभीर खतरे के साये में हैं। कनाडा में उनके ‘Kap’s Café’ पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक बड़ा मोड़ सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य हरी बॉक्सर ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर कपिल शर्मा को निशाना बनाया है।

ऑडियो में हरी बॉक्सर ने दावा किया कि कैफे पर फायरिंग इसलिए की गई क्योंकि कपिल ने सलमान खान को नेटफ्लिक्स के एक शो के उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाया था। यही नहीं, उसने धमकी देते हुए कहा कि जो कोई भी सलमान के साथ काम करेगा, वह खुद अपनी मौत का ज़िम्मेदार होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि कपिल शर्मा के कैफे पर यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जुलाई में भी फायरिंग हो चुकी है। उस वक्त एक हमलावर ने कार से पिस्टल निकालकर 10 से 12 राउंड फायर किए थे। उस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

अब ताज़ा फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के ज़रिए धमकी दी गई है कि अगली बार सीधे मुंबई में कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर ने यहां तक कह दिया कि वे मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। गैंग ने यह भी चेतावनी दी कि आगे से कोई भी कलाकार, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर अगर सलमान खान के साथ काम करेगा, तो उसे कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी सीधा हमला होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now