Home / News / शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके संघर्ष को किया गया याद

समस्तीपुर। महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले शनिवार को नाज कॉम्प्लेक्स में शोषितों, वंचितों एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष एवं विचारों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने हमेशा शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इसी संघर्ष के कारण सामंतवादी ताकतों ने उनकी हत्या कर दी। सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके विचार एवं संघर्ष आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान माननीय उपेंद्र कुशवाहा के अथक प्रयास से शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति महात्मा फुले समता परिषद की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में आदित्य ठाकुर, उपेंद्र दास, अशोक मेहता, आफताब आलम, मुकुल कुमार, नवीन कुमार, मुन्ना जी, बंसी साहनी सहित अन्य लोगों ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now