सहारनपुर: मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे निंदनीय बताया।
अखिलेश यादव ने कहा कि “सच्चा सनातनी वह नहीं हो सकता, जो दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान न करे।” उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने रात के अंधेरे में जिस तरह कार्रवाई की, वह बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भारत “वसुधैव कुटुंबकम” की नीति पर चलने वाला देश है और इस तरह की घटनाओं से पूरे देश में गुस्से का माहौल पैदा होता है।
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि क्या अदालत का दरवाजा सभी के लिए नहीं खुला है? क्या संबंधित लोगों को अदालत में अपील करने का अधिकार नहीं होना चाहिए था? उन्होंने अधिकारियों की कार्रवाई के समय को लेकर भी सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि आखिर अधिकारियों को ऐसी कौन-सी जल्दी थी कि रात के अंधेरे में मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार का अब आखिरी समय चल रहा है और जल्द ही जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।






