झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालरापाटन।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशानुसार श्री नारायण वृद्धाश्रम, झालरापाटन में स्वास्थ्य सेवा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों सहित अन्य वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनका सम्मान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधानंद ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और देखभाल करना हमारे समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य हैं।
उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक 15 दिन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में नेत्र जांच, चश्मा वितरण, बीपी एवं शुगर की जांच तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर में प्रितम शर्मा, पंकज शर्मा एवं हिमाक्षी शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सेवाओं में सहयोग किया।
शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सम्मान एवं अपनत्व का संदेश दिया गया।








