Home / News / फर्जीवाड़े का जाल गहराया, चांदपुर के बाद महमदपुर झबरा में भी वही बिल अपलोड कर निकाला भुगतान

फर्जीवाड़े का जाल गहराया, चांदपुर के बाद महमदपुर झबरा में भी वही बिल अपलोड कर निकाला भुगतान

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फर्जीवाड़े का जाल बढ़ता जा रहा है। चांदपुर पंचायत के बाद अब ग्राम पंचायत महमदपुर झबरा में भी वही संदना पंचायत वाला बिल अपलोड कर भुगतान निकाले जाने का मामला सामने आया है। इससे सचिव की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि अप्रैल माह 2026-27 में चांदपुर में 17 भुगतानों में 4.32 लाख रुपये जिस संदना वाले सादे और अस्पष्ट बिल से निकाले गए थे, उसी बिल की कॉपी को महमदपुर झबरा पंचायत में भी अपलोड कर भुगतान किया गया है। एक ही बिल को दो-दो पंचायतों में इस्तेमाल करना शासनादेश की खुली धज्जियां उड़ाना है।
न जीएसटी बिल, न फर्म का लेटर हेड, न कार्य का विवरण, सिर्फ एक सादे कागज के बिल से लाखों का भुगतान पास हो रहा है। इससे साफ है कि सचिव पूरी तरह बेखौफ होकर सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव के पास कई पंचायतों का चार्ज है और वह एक ही बिल को घुमाकर सादा अथवा अस्पष्ट बिल अपलोड कर भुगतान निकाल जा रहा है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पारदर्शिता के नाम पर फर्जीवाड़ा परोसा जा रहा है।
जब इस संबंध में बीडीओ गोंदलामऊ से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो वार्ता नहीं हो सकी।लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि चांदपुर और महमदपुर झबरा समेत सचिव की सभी पंचायतों की ऑडिट कराई जाए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now