Home / News / पुनः नगर मंत्री बने हर्षित जैन, एबीवीपी झालावाड़ नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न

पुनः नगर मंत्री बने हर्षित जैन, एबीवीपी झालावाड़ नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झालावाड़ नगर का नगर अभ्यास वर्ग सत्र 2026-27 का आयोजन झालावाड़ महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अरविंद चौधरी का विशेष प्रवास रहा। कार्यक्रम के दौरान अभाविप ध्येय यात्रा, संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं छात्र हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला सयोजक रवि मेघवाल द्वारा की गई।

नगर अध्यक्ष के रूप में हर्षित शर्मा, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र पूनिया, नगर मंत्री हर्षित जैन,नगर सह मंत्री के रूप में अजय बेरवा , प्रियांशु पाटीदार टीना भील , नगर SFD संयोजक के रूप में अर्पित कश्यप , नगर SFD सह संयोजक के रूप में गोविंद सेन एवं देवेन्द्र बैरागी, नगर SFS संयोजक के रूप में कुलदीप नागर तथा सह संयोजक के रूप में हिमांशु प्रजापति को दायित्व दिया गया।

इसके साथ ही नगर खेलो भारत संयोजक के रूप में इंद्र गुज़र एवं सह संयोजक दीपक प्रजापति, नगर छात्रावास प्रमुख के रूप में रणजीत मीणा एवं सह प्रमुख अरविंद सिंह , नगर सोशल मीडिया संयोजक के रूप में लक्ष्य गंभीर तथा नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक के रूप में मोनू वेषणव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए परिषद को छात्रहित एवं राष्ट्रहित में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now