राहुल गांधी ने आज बिहार के कुछ मतदाताओं से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद चुनाव आयोग
देश में एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले का आरोप केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लगाया था। यह मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी को सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा, ‘जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग।’
राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल इस पोस्ट में राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुछ लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो दिखने में गरीब परिवार के और ग्रामीण इलाके के लग रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सुना है आप जिंदा ही नहीं हैं, आपको पता कैसे चला? तो सामने वाले शख्स ने कहा, जिंदा में लोगों ने मृत घोषित कर दिया है। वोटर लिस्ट चेक किया तो ये पता चला। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि चुनाव आयोग ने आपको मार दिया। आपको क्या लगता है कि आपके जैसे कितने लोग हैं और आप कितने पोलिंग बूथ से हैं?






