Home / News / बांका जिला हेल्प लाइन कोषांग पर शिकायत, सहायता की जानकारी पाए

बांका जिला हेल्प लाइन कोषांग पर शिकायत, सहायता की जानकारी पाए

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बांका जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवदीप शुक्ला के निर्देश पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। इसी क्रम में जिला हेल्पलाइन कोषांग द्वारा शिकायत, सहायता की जानकारी प्रदान की जा रही है।

हेल्पलाइन कोषांग को 24×7 कार्यरत रखने के लिए तीन पालियों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने पाली में नागरिकों की शिकायतों का निवारण, सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

बांका जिले के सभी नागरिक निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या, सुझाव या जानकारी हेतु नीचे दिये गये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 06424-223503, 06424-223504, 06424-223505 एवं 06424-222250 Toll free number 18003456321
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Tagged:
[post-views]
Share
Now