अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी
बृहस्पतिवार को कस्बा पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने ARM मुजफ्फरनगर और स्टेशन इंचार्ज मुजफ्फरनगर से मिलकर इस बात की शिकायत की है कि पुरकाजी रोडवेज बस स्टेंड के अंदर पहले विभिन्न डिपो की करीब 350 रोडवेज बसे आती थी आज मुजफ्फरनगर डिपो तक की बसें पुरकाजी में अंदर नहीं आ रही हैं अधिकतर बसे बाईपास से निकल रही हैं पुरकाजी और देहात के हजारों लोग प्रतिदिन शिक्षा और व्यापार एवं अन्य कार्यों के लिए रुड़की मुजफ्फरनगर जाते हैं लेकिन आज पुरकाजी कस्बे एवं देहात के लोगों को सुबह और शाम और रात को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पहले MST पास भी पुरकाजी बस अड्डे से बनते थे अब सब सुविधाएं खत्म कर दी गई हैं चेयरमैन पुरकाजी ने ARM मुजफ्फरनगर को कहा कि पिछले कई ARM को बाईपास पर ही जाम लगाकर मौके पर बुलाया गया था RM ने भूराहेड़ी बाईपास पर आदेश का बोर्ड लगवाया था कि रोडवेज बसे पुरकाजी अंदर से होकर जायेगी लेकिन आज जनता की भारी दुर्दशा हो रही है चेयरमैन पुरकाजी ने कहा कि हम नगर पंचायत पुरकाजी की तरफ से हर संभव सुविधा जनहित में रोडवेज बस अड्डा पुरकाजी पर देने को तैयार हैं । ARM मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा ने चेयरमैन पुरकाजी को आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसे अंदर से होकर ही जायेगी पुरकाजी स्टेशन इंचार्ज को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा गया है जल्दी ही ARM मुजफ्फरनगर ने टीम सहित पुरकाजी आकर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।






