Home / News / बेगूसराय चुनावी सभा में नीतीश कुमार बोले पहले बिहार में ‘फालतू सरकार’ थी,

बेगूसराय चुनावी सभा में नीतीश कुमार बोले पहले बिहार में ‘फालतू सरकार’ थी,

बेगूसराय में मुख्यमंत्री ने कहा अब कानून का राज, सबके हित में किया काम

बेगूसराय चेरियाबरियारपुर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी, उस समय फालतू सरकार चल रही थी। जगह-जगह हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे, लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है, बच्चे-बच्चियां बेखौफ होकर निकलते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर के खोदावंदपुर प्रखंड मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद (बछवाड़ा), भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता और लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी संजय पासवान (बखरी) मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले न तो पढ़ाई की व्यवस्था थी, न इलाज की, न सड़कें थीं, न बिजली। हमने सभी क्षेत्रों में काम किया, सबके हित में योजनाएं चलाईं कब्रिस्तान और मंदिरों की घेराबंदी पर बोले नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम शुरू किया, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न हो। इसके बाद 2016 में 60 वर्ष पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई, जिससे सौहार्द बना रहे। हमारी सरकार ने हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान रूप से काम किया है।
10 लाख नौकरियां दीं, अब 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। अब 10 लाख सरकारी नौकरी पूरी हो चुकी हैं, और रोजगार पाने वालों की संख्या 40 से 50 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य तय किया गया है कि अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। महिला सशक्तिकरण पर किया काम महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण, 2013 में पुलिस में 35% आरक्षण, और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है। नीतीश कुमार ने बताया कि 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह की शुरुआत की गई थी, जिनकी संख्या आज 1 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गई है। हमने सबके लिए किया काम’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की नीति साफ है— सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि हर वर्ग और हर समुदाय के लिए काम किया है। बिहार अब विकास के रास्ते पर है और आने वाले वर्षों में इसे और आगे बढ़ाया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now