ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश जनपद चित्रकूट महर्षि वाल्मीकि आश्रम के बहुचर्चित महंत भरत दास अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। महंत भरत दास ने अपने साथ हुई कथित मारपीट, आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जे सहित कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।महंत के अनशन पर बैठने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर मऊ एसडीएम और सीओ राजापुर पहुंचे और महंत भरत दास को समझाने-बुझाने में जुट गए। अधिकारी उनसे बातचीत कर अनशन समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।महंत भरत दास अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी मांगों पर क्या कार्रवाई करता है और भूख हड़ताल कब समाप्त होती है।इन सवालों का जवाब आने वाले समय ही बताएगा।






