निंबाहेड़ा 25/09/2025
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरुवार को पूर्ण की दो दिवसीय सांवरियाजी तक की धार्मिक पदयात्रा।

पेच एरिया स्थित कार्यालय से बुधवार को अपराह्नत 3: 30 बजे पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा निंबाहेड़ा से श्री सांवलियाजी तक श्रद्धा पूर्वक निकाली गई धार्मिक पदयात्रा क्षेत्र में सुख समृद्धि उन्नति और खुशहाली के लिए की गई दो दिवसीय धार्मिक श्रीसांवलियाजी तक पदयात्रा प्रारंभ की जो गुरुवार को सुबह सम्पन्न हुई।

जहां पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सपरिवार सांवरा सेठ के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और श्रीसांवलियाजी की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर पदयात्रा में शामिल क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र वासीगण,जनप्रतिनिधिगण,गणमान्यजन, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारीगण,आमजन एवं श्री सांवलियाजी के भक्तगण,एवम् श्रद्धालुगण इत्यादि उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दो दिवसीय धार्मिक श्रीसांवलियाजी तक पदयात्रा में सम्मिलित सभी सांवरा सेठ के भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार जताया।
रिपोर्ट:नरेन्द्र सेठिया






