Home / Updates / देश में पहली बार जानवरों में फैला कोरोना-8 बब्बर शेर निकले पॉजिटिव…

देश में पहली बार जानवरों में फैला कोरोना-8 बब्बर शेर निकले पॉजिटिव…

हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है।  इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि  जानवर से लोगों में कोरोना फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

[post-views]
Share
Now