इन दिनो देश का हर कौना बाढ़ की चपेट में है। जी हाँ पूर्वी राज्य असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 10 जिलों में लगभग एक लाख लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में है।
बता दें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन रविवार को सोनितपुर, चिरांग, दरांग, धेमाजी, गोलाघाट, लखीमपुर, माजुली, शिवसागर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण 98,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं, गोलाघाट में सबसे अधिक 29,000 लोग बुरी तरह प्रभावित है। इसके बाद धेमाजी में 28,000 और शिवसागर में लगभग 13,500 लोग पीड़ित हैं।
वहीं एएसडीएमए के अनुसार, शनिवार को राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से करीब 1.08 लाख लोग प्रभावित हुए। प्रशासन दो जिलों में 17 राहत शिविर चला रहा है, जहां 2,941 लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा, छह जिलों में 49 राहत वितरण केंद्र भी खोले गए हैं।
बात करे नदियो की तो ब्रह्मपुत्र धुबरी, तेजपुर और नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी, जबकि इसकी सहायक नदी दिखौ शिवसागर उफान पर थी।