Home / Updates / EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पुलिस की आंख में झोंकता रहा धूल निकला हत्यारा अब हुआ गिरफ्तार…..

EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पुलिस की आंख में झोंकता रहा धूल निकला हत्यारा अब हुआ गिरफ्तार…..

31 साल पुराने अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 13 साल के बच्चे के किडनैपिंग और मर्डर का आरोपी सालों तक अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा. अब वह गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया गया. एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर के तौर पर पहचान बना चुके सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया है

करीब तीन दशक तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला 31 साल पुराने अपहरण और हत्या का आरोपी आखिरकार पकड़ लिया गया. गाजियाबाद के लोनी से एंटी रॉबरी एंड सीरियस क्राइम (ARSC) टीम ने एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 1995 में 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, साल 1995 में सलीम वास्तिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 13 साल के मासूम का अपहरण किया था. अपहरण के बाद परिवार से 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी. लेकिन फिरौती की रकम मिलने से पहले ही आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी थी. इस वारदात ने उस समय पूरे इलाके को झकझोर दिया था.

इस मामले में सलीम को गिरफ्तार किया गया था और 1997 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिल गई. जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता रहा.

Tagged:
[post-views]
Share
Now