ब्यूरो संजय मिश्रा
जनपद में होमगार्ड भर्ती हेतु आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज, पहाड़ी स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और कंट्रोल रूम की सक्रियता की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान सीसीटीवी कैमरे अनवरत क्रियाशील रहने चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के समय उक्त केंद्र पर 319 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद में कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, एंव परीक्षा में कुल 17,568 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है सुबह प्रथम पाली 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एंव द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। प्रत्येक पाली में 2,928 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
चित्रकूट -डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण…

Tagged:#POLITICS





