झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचे गए गेहूं का लगभग चार माह से लंबित भुगतान दिलाने की मांग को लेकर विधायक सुरेश गुर्जर ने किसानों के साथ उपखण्ड अधिकारी, खानपुर को ज्ञापन सौंपा।
विधायक गुर्जर ने बताया कि खानपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले 297 किसानों की लगभग ₹7 करोड़ 62 लाख 16 हजार 245 रुपये की राशि बकाया है। किसानों द्वारा अपनी मेहनत और लागत से तैयार फसल सरकार की निर्धारित खरीद व्यवस्था के अंतर्गत बेची गई थी, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सभी पात्र किसानों की बकाया राशि शीघ्र उनके बैंक खातों में जमा करवाई संबंधी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए
विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का पैसा समय पर मिलना उनका अधिकार है।
“अन्नदाता के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।”









