देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने हरिद्वार पुलिस प्रशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने देहरादून में पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 28 अप्रैल को हरिद्वार SSP कार्यालय पर विशाल पंचायत करने का आह्वान किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुआ संगठन बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार SSP पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में संगठन ने ‘SSP कार्यालय कूच’ का ऐलान किया बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने उत्तराखंड के सभी जिलों और इकाइयों को निर्देश दिए कि: 28 अप्रैल को होने वाली पंचायत में सभी कार्यकर्ता ‘दल-बल’ के साथ हरिद्वार पहुंचें। गांव-गांव जाकर किसानों को इस आंदोलन से जोड़ा जाए। शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी ढंग से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: पवन त्यागी (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि) तालिब हसन (राष्ट्रीय सचिव) भूपेंद्र चौहान (प्रदेश अध्यक्ष) सुमित उपाध्याय (युवा प्रदेश अध्यक्ष) आनंद पुंडीर (विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष) एवं राव तस्लीम (मंडल अध्यक्ष) हाजी गुलशेर (महानगर अध्यक्ष) एवं राव मुस्तकीम (प्रदेश सचिव प्रतिनिधि) साथ ही अमन राणा, राकेश देहरादून, राव मुजामुद्दीन, सचिन चौधरी, जुल्फिकार अहमद और रोहिल सिद्दीकी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी कि 28 अप्रैल का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।








