Home / Events / होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

आज दिनांक 25-04-2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डा0 रूपेश कुमार के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनपद सहारनपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का गहनता से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अन्य अनियमितताओं की कोई संभावना न रहे।
➡️ महोदय द्वारा समस्त ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्ण मुस्तैदी एवं सजगता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए गए।
➡️ श्रीमान आयुक्त महोदय द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान समुचित समन्वय स्थापित रखते हुए प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
➡️ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न हो तथा सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

रिपोर्ट Naim.sagar

[post-views]
Share
Now