बताते चलें कि पछवादून में अवैध प्लाटिंग और अवैध खनन का खेल लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिस पर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि MDDA हो या तहसील प्रशासन हो गरीब आदमियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही करते हैं लेकिन जैसे ही बड़े लोगों का नाम आता है तो कार्यवाही की जगह उनके साथ हिस्सेदार बन जाते हैं, साथ ही कौशिक जी ने क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पछवादून में चल रहे अवैध खनन में संलिप्त हैं। वह खनन माफिया से अपना हित पूरा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक व उनके बेटे का भू-माफियाओं व अवैध कब्जाधारियों को खुला संरक्षण है। कौशिक ने कहा कि विधायक और उनका बेटा भू-माफियाओं के साथ मिलकर बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग जैसे कृत्य कर रहे हैं।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों द्वारा एमडीडीए व उप जिला अधिकारी, विकासनगर को समय-समय पर शिकायत दी जाती रही है, परंतु उप जिलाधिकारी विकासनगर लगातार पिछले 5 वर्षों से तहसील विकासनगर में एसडीएम की कुर्सी पर जमे बैठे हैं, परंतु आज तक किसी बड़े भू-माफिया पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।
तरुण कौशिक यहीं नहीं रुके, उन्होंने एमडीडीए विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के द्वारा खुले तौर पर अवैध प्रॉपर्टी करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। तरुण कौशिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द एमडीडीए का घेराव कर AE का मुंह काला करने का काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्ट AE व भ्रष्टाचार से अर्जित करने वाले विधायक की काली कमाई से जोड़ी गई संपत्तियों की तथ्यों के साथ। आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाएगी व विकासनगर
तहसील में किए जा रहे नियम विरुद्ध कार्यों में शामिल लंबे समय से कुर्सी पर जमे अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे पद के दुरुपयोग व जोड़ी गई अघोषित बेनामी संपत्तियों की जांच कराई जाएगी।
भूमाफियाओं के साथ विधायक का बेटा, MDDDA, SDM मिलकर लूट रहे पछवादून को, अवैध प्लाटिंग में संलिप्त AE का जल्द करेंगे मुंह काला। –तरुण कौशिक, राष्ट्रीय सचिव जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)






