Home / News / ‘होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; ईरान का जवाब, पाकिस्तान ने भी दी प्रतिक्रिया।

‘होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; ईरान का जवाब, पाकिस्तान ने भी दी प्रतिक्रिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब केवल अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत जारी है। ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से पिछले तीन महीनों से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता खुल सकता है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी सकारात्मक बातचीत हुई है। ट्रंप ने लिखा, “प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी बातचीत बेहद अच्छी रही। समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान केवल उतने ही जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमत हुआ है, जितने युद्ध से पहले आवाजाही करते थे। हालांकि इसे पूरी तरह से मुक्त और सामान्य समुद्री मार्ग बहाल होना नहीं माना जा रहा है।ट्रंप ने इस प्रस्तावित समझौते को “मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग” बताया, जिसमें शांति बहाली से जुड़े कई अहम बिंदु शामिल हैं। उनके अनुसार, यह समझौता अमेरिका, ईरान और अन्य संबंधित देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप ले सकेगा। उन्होंने बताया कि बातचीत में समुद्री हमलों को रोकने और कुछ प्रतिबंधों में राहत देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का अगला दौर जल्द ही पाकिस्तान में आयोजित हो सकता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता और तनाव कम करने के लिए संवाद बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now