Home / Events / उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। राज्य सरकार ने गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 29 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। नई तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत कई PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अरविन्द कुमार पाण्डे को मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल बनाया गया है. दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल कुमार शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार तथा दयानन्द को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा आकाश जोशी और संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी, राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर, उधम सिंह नगर, मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर, पिथौरागढ़ बनाया गया है. शासन का कहना है कि इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी सुनिश्चित होगी.

Tagged:
[post-views]
Share
Now