Home / Updates / कानपुर में डॉक्टर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म ! विरोध करने पर दांतों से काटा वीडियो वायरल करने की धमकी भी …..

कानपुर में डॉक्टर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म ! विरोध करने पर दांतों से काटा वीडियो वायरल करने की धमकी भी …..

कानपुरः यूपी के कानपुर में हर गली मोहल्ले में हुक्काबार खुले हैं। हुक्काबार के नाम पर किशोर-किशोरियों को नशा परोसा जा रहा है। हुक्काबार से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। डॉ. दंपती की नाबालिग बेटी से उसके दोस्त ने हुक्काबार में रेप किया। इतना ही ने पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के दोस्तों ने भी रेप करने का प्रयास किया। शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा गया। अश्लील वीडियो बनाया गया और अब उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित रहने वाले दंपती पेशे से डाक्टर हैं। पति-पत्नी कानपुर देहात के एक हॉस्पिटल में तैनात हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी 16 वर्ष की है। उसके इंस्टाग्राम दोस्त विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी हुक्काबार में बुलाया था। वहां पर उसे हुक्का पिलाया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया।

आरोपी के दोस्तों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता के पिता के मुताबिक, इसके बाद बेटी को विनय ठाकुर अपने दोस्तों अमन सेंगर समेत पांच अज्ञात किसी सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर आरोपी विनय ठाकुर के दोस्तों ने भी नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शरीर को दांतों से काटा गया। आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है।
एफआईआर दर्ज

एसीपी अभिषेक पांडेय का कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस बलवा, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी की धाराओं में एफआईआर की गई है। पुलिस जल्द ही हुक्काबार के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now