- लॉकडाउन में घर पर गाय को दुहते नजर आए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय।
- गाय को दुहते समय सिर पर गमछा बांधे हुए थे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय।
- बिहार डीजीपी की इस तस्वीर की लोगों के बीच हो रही खूब चर्चा।
पटना
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। जिससे सभी अपने घरों में बंद है, ऐसे में लोग खुद को व्यस्त रखने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं।
अपनी कार्यशैली और अनोखे अंदाज के लिए लोगों के बीच पहचान रखने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है। इस बार डीजीपी साहब अपने घर पर गाय से दूध निकालते हुए दिखाई दिए हैं।
1987 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वर पाण्डेय सोशल मिडिया पर बहुत एक्टिव भी रहते हैं और इसपर चर्चित भी रहते हैं|
इनके डीजीपी बनने के बाद बिहार पुलिस का प्रदर्शन कैसा रहा यह तो शोध का विषय है मगर एक बात तो साफ़ दिखता है कि गुप्तेश्वर पाण्डेय के आने के बाद बिहार पुलिस सोशल मिडिया को लेकर बहुत सतर्क हो गयी है|
एसे कई मामले आये हैं जब कोई विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने पर खुद गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इसका संज्ञान लेकर उसपर करवाई भी की है इसको लेकर गुप्तेश्वर पाण्डेय की खूब तारीफ हो रही है!
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में भी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट खासकर फेसबुक का काफी सकारात्मक प्रयोग किया है| फेक न्यूज़ को काउंटर करने के साथ सरकार के सन्देश को भी जन-जन तक पहुँचाने का काम किया है|
मगर इस सब से अलग आज गुप्तेश्वर पाण्डेय किसी और चीज़ के लिए सोशल मिडिया में छाये हुए हैं| आज उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो डाला है जिसमें वे गाय का दूध दुहते हुए दिख्न रहे हैं.
फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “करोना : गो सेवा के बाद गो-दोहन ” फोटो डालते ही बिहार पुलिस के मुखिय का यह पोस्ट वायरल हो गया| डीजीपी के इस देसी अंदाज़ का सब तारीफ कर रहे हैं!
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए भोजपुरी में विडियो बनाकर भी लोगों से अपील किया था.
उस विडियो को भी बहुत शेयर किया गया था. गुप्तेश्वर पाण्डेय का फेसबुक पेज (@IPSGupteshwar) को पांच लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं|
फेसबुक पर वायरस हुई तस्वीर
फेसबुक पर पोस्ट की गई बिहार डीजीपी की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है। अबतक इस तस्वीर पर 5 हजार से ज्यादा कमेंट और करीब 14 सौ से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। जबकि 47 हजार के ज्यादा लोगों ने तस्वीर को लाइक किया है।
डीजीपी की इस फोटो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अधिकारी बता रहा है तो कोई उनके ऊपर गर्व कर रहा है।!