Home / National / Delhi Protest Violence: प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में मिर्च स्प्रे हमला, 15 गिरफ्तार; हिडमा समर्थन के नारे से हड़कंप….

Delhi Protest Violence: प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में मिर्च स्प्रे हमला, 15 गिरफ्तार; हिडमा समर्थन के नारे से हड़कंप….

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

क्या हुआ था?

सिविल लाइंस इलाके में पर्यावरण को लेकर विरोध कर रहे कुछ प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए। पुलिस के मुताबिक, भीड़ से 4–5 लोगों ने अचानक मिर्च स्प्रे निकालकर तैनात पुलिसकर्मियों पर छिड़क दिया। इसके चलते कई जवानों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई। मौके पर मौजूद फोर्स ने स्थिति संभाली और हमलावरों को दबोच लिया।

नक्सली हिडमा के समर्थन में नारे!

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्त में आए कुछ युवकों के पास से मिले पोस्टर और वीडियो में नक्सली कमांडर हिडमा के समर्थन में नारे लगाए जाने का भी मामला सामने आया है। पुलिस को संदेह है कि भीड़ में शामिल ये लोग आंदोलन की आड़ में अलग एजेंडा चला रहे थे।

पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने बताया हमले में शामिल 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनकी पहचान और संबंधों की जांच की जा रही है मिर्च स्प्रे का उपयोग किसने और क्यों किया, इसका भी पता लगाया जा रहा है नक्सली समर्थन वाले नारे किसके उकसावे पर लगे—इस पर अलग से जांच

Tagged:
[post-views]
Share
Now