Home / National / नफरत की हार: संत प्रेमानंद महाराज की सेहत के लिए मदीने शरीफ में दुआ….

नफरत की हार: संत प्रेमानंद महाराज की सेहत के लिए मदीने शरीफ में दुआ….

प्रयागराज के सूफियान इलाहाबादी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उमरा के लिए मदीना पहुंचे इस मुस्लिम युवक ने वहीं से संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। सूफियान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीछे मदीना की मस्जिद नज़र आ रही है और उनके फोन की स्क्रीन पर प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिख रही है। वीडियो में वह कहते हैं, “ये हमारे प्रेमानंद महाराज जी हैं, बहुत नेक इंसान हैं। मुझे मालूम चला कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं यहां से दुआ करता हूं कि अल्लाह इन्हें सेहत और तंदुरुस्ती दे।”

बता दे की सूफियान आगे कहते हैं कि वे प्रयागराज से हैं, जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब की जड़ें गहरी हैं, और आज मदीना से एक हिंदू संत के लिए दुआ कर रहे हैं। उनका संदेश था “न हिंदू, न मुसलमान, बस नेक इंसान होना चाहिए।” सोशल मीडिया पर उनकी इस बात को खूब सराहना मिल रही है। सूफियान का इंस्टाग्राम अकाउंट madina_meri__jan नाम से है, जिसके 20.4 हजार फॉलोअर्स हैं

बता दे की वहीं वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, जो 2 अक्टूबर से उनके स्वास्थ्य कारणों से रुकी हुई थी, अब फिर से शुरू हो गई है। 12 अक्टूबर की सुबह 3 बजे उन्होंने केली कुंज आश्रम से यात्रा दोबारा शुरू की। भक्तों ने महाराज को स्वस्थ देखकर राहत महसूस की। हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव से बातचीत के दौरान महाराज ने कहा था “अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको है। दोनों किडनियां फेल हो गई हैं, प्रेमानंद जाएगा, मगर ‘राधा नाम’ हमेशा रहेगा।” उन्होंने कहा था कि *राधा नाम सबका कल्याण करेगा और उसकी छाप हमेशा जन-जन में बनी रहेगी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now