अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान का असर एशियाई से लेकर भारतीय बाजारों तक साफ दिखाई दिया। हफ्ते की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई, जब सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी करीब 120 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
ट्रंप के इस फैसले ने निवेशकों के मन में अनिश्चितता बढ़ा दी है। शुरुआती घंटों में Tata Motors, Go Digit जैसी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा फिसले। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर आने वाले दिनों में भारतीय बाजार की चाल पर भी पड़ सकता है।






