Home / News / आत्महत्या को उकसाने के मामले में पति को भेजा जेल।

आत्महत्या को उकसाने के मामले में पति को भेजा जेल।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी

पुलिस ने मुकदमें में वांछित चल रहे कस्बे के मोहल्ला झोझगान के बिल्ली शाह चौक निवासी जावेद पुत्र मुनाजिर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को बिल्ली शाह चौक निवासी विवाहिता शबनम (30 वर्ष) पत्नी जावेद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस ने पति जावेद, सास नईमा ससुर मुनाजिर, देवर नवेद पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें पुलिस ने रविवार को मृतका के पति जावेद को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर पति को जेल भेज दिया है बाकी मामले की जांच की जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now