सहारनपुर! दीपावली त्योहार के मद्दे नजर आतिशबाजी निर्माता फैक्ट्रीयों ने पटाखे बनाने का काम तेज कर दिया है हालांकि जिले की कईं प्रमुख पटाखे निर्माता फैक्ट्रीयों ने दशहरा के पर्व से पहले ही जोरदार आवाज करने वाले तथा आकाश में रंग बिरंगी रोशनी कर पटकने वाले पटाखे बनाने शुरू कर दिए थे क्योंकि दशहरा पर्व के लिए दहन करने को बनाए जाने वाले रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के बड़े-बड़े पुतलो में जोरदार आवाज के फटने वाले पटाखे भी लगाए जाते हैं उधर दीपावली पर्व के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है ज्यादातर रात के समय होने वाली ब्याह शादियों में भी आतिशबाजी करने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है यही वजह है कि पटाखा निर्माता कंपनियां फैक्ट्रियां मौजूदा समय में बारह महीनो पटाखे बनाने का काम करते हैं हालांकि पहले आतिशबाजी बनाने के कारोबार सीजनली कारोबार माना जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है सूत्रों का कहना है कि जिले में कईं फैक्ट्रीयों के मालिक फैक्ट्रीयों के आसपास के गांव तथा मोहल्लों की महिलाओं व बच्चों से उनके घरों पर ही कईं प्रकार के पटाखे बनवाने और पैकिंग करने का काम कराते हैं जो जोखिम भरा है सूत्र बताते हैं कि जिले की कईं आतिशबाजी निर्माता फैक्ट्रियान्यों में अग्नि शमन के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं है जिसकी वजह पिछले कुछ सालों में पटाखा निर्माता फैक्ट्रीयों में दिल दहला देने वाले हुए विस्फोटो में दर्जन भर लोगों की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी पटाखा निर्माता फैक्ट्रीया सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रही है
रिपोर्ट : नईम सागर






