Home / Updates / खाद्य सुरक्षा के अफसर डाल डाल, तो मिलावट खोर पात पात…..

खाद्य सुरक्षा के अफसर डाल डाल, तो मिलावट खोर पात पात…..

सहारनपुर! त्योहारी सीजन एवं दीपावली के पावन पर्व को लेकर विभिन्न मिष्ठान विक्रेता दुकानदारों ने मिठाइयां बनाने का धंधा तेज कर दिया है शहर से लेकर गांव देहात एवं कसबो में मौजूदा समय में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाने का काम रात दिन किया जा रहा है हालांकि दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाए जाने की संभावना है लेकिन अभी से मिष्ठान विक्रेताओ ने खोया, दूध,मावा तथा पनीर से बनाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनानी शुरू कर रखी है मजेदार बात यह है की जिले का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महकमा एवं उससे जुड़े अधिकारी लगातार मिष्ठान निर्माता दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने का काम कर रहे हैं मिलावटी मिठाइयां भी जप्त की जा रही है तथा इन्हें उक्त विभाग के अधिकारी जमी दोज कर नष्ट करने में लगे हैं लेकिन इसके बावजूद भी गांव देहात कस्बा तथा महानगर के कई क्षेत्रों में अभी भी बेखोफ होकर कई मिष्ठान विक्रेता अपने गुप्त गोदाम व सुरक्षित स्थानों पर हलवाइयों को बैठाकर नकली मावे से रसगुल्ला बर्फी कलाकंद के अलावा कईं अन्य प्रकार की मिठाइयां बनवाने में लगे हैं ताकि दीपावली के त्योहार पर मिलावटी मिष्ठान की बिक्री कर जमकर चांदी काटी जा सके ऐसे में आवश्यक है कि जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महकमें के आला अधिकारी गंभीरता के साथ मिलावट खोरो के खिलाफ छापामारी कार्यवाही जारी रखते हुए विधि संगत धाराओं में निरूध कर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें ताकि मिलावट खोरो पर लगाम कसी जा सके.

रिपोर्ट : नईम सागर

[post-views]
Share
Now