Home / Updates / अब लखनऊ में वकीलों के चेंबर पर चला बुलडोजर DM ऑफिस के…..

अब लखनऊ में वकीलों के चेंबर पर चला बुलडोजर DM ऑफिस के…..

रविवार सुबह पुलिस और नगर निगम की टीम ने पुराने हाईकोर्ट के पास दीवानी कोर्ट के गेट नंबर तीन और डीएम ऑफिस के पीछे की सड़क पर कार्रवाई कर 20 से ज्यादा अधिवक्ताओं के अवैध चैंबर तोड़े। यह कार्रवाई सेंट्रल बार एसोसिएशन की मांग पर हुई , जिसके पदाधिकारी वहां मौके पर मौजूद थे, इसलिए विरोध नहीं हुआ। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि गेट नंबर तीन और आसपास सड़क फुटपाथ पर अवैध निर्माण और ठेले-दुकानें होने से पार्किंग व आवागमन में भी दिक्कत थी।

नगर निगम जोन-1 की टीम संसाधनों के साथ मौजूद रही। कुछ चैंबर अभी भी बचे हुए हैं, जिनमें से एक पार्षद का बताया जा रहा है, जिस पर बुलडोजर नहीं चला है। यह फुटपाथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों रुपये से बना था, लेकिन वहां कब्जे और वाहनों की पार्किंग से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now