Home / News / केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, बड़मार का परिणाम सराहनीय रहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, बड़मार का परिणाम सराहनीय रहा

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, बड़मार का परिणाम सराहनीय रहा।
विज्ञान संकाय में उपासना वर्मा ने 87.6% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उत्कर्ष साहू 77.6% अंकों के साथ द्वितीय और अंशिका कुर्रे 63% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।वाणिज्य संकाय में शेख दानिश ने 70.6% अंक लेकर पहला स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से दिव्या जायसवाल और शिवांश राय रहे, दोनों ने 69.6% अंक अर्जित किए। वहीं कृष साहू ने 61.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान सुरक्षित किया।विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजू साहू एवं समस्त शिक्षक एवं स्टाफ के द्वारा सभी बच्चों को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम बच्चों के अथक प्रयास और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक माहौल का नतीजा है।विद्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “हमारे मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।” डीएवी प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह निरंतर प्रगति करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now