पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लालवाला में घटित प्रकरण के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सन्त रविदास छात्रावास से एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक निकाले जाने वाले जुलूस/पैदल मार्च के आह्वान के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सन्त रविदास छात्रावास, देहरादून रोड, जनपद सहारनपुर में स्वयं पहुंचकर छात्रावास मे निवास करने वाले छात्रों से थानाक्षेत्र देवबंद कें ग्राम लालवाला मे घटित घटना की सत्यता के बारे मे अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार के जुलूस/पैदल मार्च में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की तो छात्रावास में रहने वाले छात्रो द्वारा स्पष्ट रूप से किसी भी आन्दोलन अथवा अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से इन्कार किया गया तथा शान्तिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया गया।
✅तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रो की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा छात्रो को आश्वस्त किया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर ध्यान न दें।
*️⃣पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में शान्ति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
रिपोर्ट Naim.sagar






