बांका प्रखंड के कोरियंधा विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन

बांका प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोरियंधा में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें बांका जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिथि भोजन में जिला पदाधिकारी बांका ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर मध्यान भोजन का स्वाद लिया। इस आयोजन को लेकर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ संवाद भी स्थापित किया। बच्चों से उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के अलावा मिड-डे मिल का हाल भी जाना। मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण पंजी में भी विद्यालय की प्रशंसा की। जानकारी हो कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक श्रीमति सरिता कुमारी की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया। जबकि पंचायत समिति सदस्य श्री राजेश कुमार सिंह का इस आयोजन में महत्पूर्ण सहयोग रहा। तिथि भोज में बच्चों को पूडी, सब्जी, खीर, रसगुल्ला आदि परोसा गया। जिसमें विद्यालय के रसोइया का भी सरहाणीय प्रयास रहा। जिला अधिकारी महोदय के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राज कुमार राजू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार यादव शामिल होकर बच्चों के साथ पंक्ति में बैठ कर भोजन ग्रहण किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों के बीच निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राजकुमार राजू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार यादव ने बारी-बारी से कॉपी और कलम देकर पुरस्कृत किया। मौके पर जिला साधनसेवी श्री उदयकांत झा, प्रखंड साधनसेवी श्री मनोहर कुमार सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now