टिड्डियों के हमले पर प्रतिक्रिया देना दंगल गर्ल (जायरा वसीम) को पड़ा भारी, पढ़े क्या है मामला

कोरोना काल के बीच भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों का दल भी एक बड़ी मुसीबत बन गया है। टिड्डियों के हमले ने अब तक कई हेक्टेयर फसल खराब कर दी है। हालांकि इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने भारत में टिड्डियों के दल को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि वह ट्रोल हो गई हैं।

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर भारत में टिड्डियों के हमलों को चेतवनी और इंसान के कर्मों का फल बताया है। उन्होंने अपनी यह बात ट्विटर के जरिए कही है।

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा कि टिड्डियों का कहर सहित अन्य जो भी हाल फिलहाल में आपदाएं देखने को मिली हैं वह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। अपने इस ट्वीट में जायरा ने कुछ आपदाओं का जिक्र भी किया है। वहीं इस ट्वीट के बात उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए टिड्डी दल ने भारत के कई राज्यों की फसलों को खराब दिया है। टिड्डियों के इस दल ने राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश में फसलों को तबाह कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के मुताबिक मरुस्थलीय टिड्डियों का झुंड इस साल देश की कृषि के लिए एक गंभीर खतरा है। यह पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बाद केंद्र ने 16 राज्यों को चेतावनी जारी की है।

Share
Now