बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट
● आरोपियों द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की, की जा रही थी तस्करी एवं बिक्री
● आरोपियों को ग्राम बार में घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया
● कार्यवाही में आरोपियों से ₹3,96,900 कीमत मूल्य का 7.938 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त
● साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर स्कूटी एवं 01 मोबाइल भी किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी बया पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर दिनांक 07.01.2026 को साइबर सेल एवं चौकी बया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम बार में घेराबंदी कर स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में लगे हुए आरोपी सूरज सेन उर्फ परसूराम एवं फलेश साहू को पकड़ा गया है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपियों तथा स्कूटी का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से स्कूटी के डिक्की के अंदर एक पालीथीन में अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 7.938 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹3,96,900 है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी बिना नंबर एवं एक मोबाइल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में चौकी बया थाना राजादेवरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानु सार अरोपियों को जेल दाखिल किया गया प्रकरण विवेचना में है।
आरोपियों के नाम
- सूरज सेन उर्फ परसुराम उम्र 30 साल निवासी लवन थाना लवन
- फलेश साहू उम्र 45 साल निवासी लवन थाना लवन
जप्ती-
- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कुल 7.938 किलोग्राम कीमती ₹3,96,900
- जुपिटर स्कूटी बिना नंबर एवं 01 मोबाइल






