रुड़की सिविल अस्पताल में हाल ही में तैनात हुए एक डॉक्टर की रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने मारपीट में घायल एक व्यक्ति की सप्लीमेंट्री मेडिकल रिपोर्ट बनाने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की थी।
पीड़ित ने परेशान होकर देहरादून जाकर विजिलेंस से शिकायत की। इसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 20 हजार रुपये दिए। ब्लड बैंक के पास डॉक्टर ने उसे बुलाया और जैसे ही पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने डॉक्टर के घर की भी तलाशी ली।






