Home / News / अकेलवा बाबा मंदिर: श्रद्धा तो अपार, रास्ता बेकार

अकेलवा बाबा मंदिर: श्रद्धा तो अपार, रास्ता बेकार

ब्यूरो संजय मिश्रा
वैसे तो जनपद चित्रकूट को धर्मनगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन दुःख की बात है कि आज दिन तक शासन प्रशासन के अनदेखी का शिकार बना हुआ है अकेलवा बाबा हनुमानजी मंदिर। जहां पर श्रद्धालुओं के जाने का रास्ता न होने के कारण जनपद चित्रकूट के श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। जब की जनपद के नेता पक्ष विपक्ष राज्य और केंद्र के नेता और शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों का अनेकों हजारों सालों से लगातार आना जाना बना है और अकलेवा बाबा बजरंग बली जी का एक ऐसा भव्य दिव्य धार्मिक स्थल है जहां पर सभी की मनोकामना पूरी होती है बजरंग बली जी के दर्शन करने वाले हर व्यक्ति अपने आपको बड़ा ही सौभाग्यशाली समझते हैं व हजारों लाखों भक्तों लोगों के आस्था का केन्द्र है लेकिन सियासत से लेकर राजनीति तक शासन से लेकर प्रशासन तक पक्ष से लेकर विपक्ष तक नेता से लेकर राजनेता तक गरीब से लेकर अमीर तक लखपति से लेकर खरबपति तक सभी‌ का अनेकों वर्षों से आना जाना रहा है और आज भी है लेकिन आज तक सिर्फ सभी फोटो में यह लिखते दिखाई दिए कि आज अकेलवा बाबा बजरंग बली हनुमान जी का दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन आज तक उस दिव्य भव्य धार्मिक स्थान तक जाने वाली रास्ता पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया और न आज तक बन पाई है मै उन सभी कार्यकताओं से व नेता राजनेताओं से पूछना चाहता हूं कि आखिर क्यों आज तक उस रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है और आखिर कब तक बनाई जाएगी ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now