ब्यूरो संजय मिश्रा
जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत सहित दर्जनों गांवों में नल जल योजना की पानी सप्लाई चांदी बांगर से होने वाली सप्लाई लगभग नौ महीनों से बंद पड़ी है। जिसकी शिकायत संजय मिश्रा नांदी निवासी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 पर नवम्बर 2025 को की गई थी।जिस पर जुनियर इंजिनियर अभिजीत यादव द्वारा आख्या में अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक)व शिकायत कर्ता संजय मिश्रा को लिखित में अवगत कराया कि अभी कार्य प्रगति पर है और 31 दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है और 01 जनवरी 2026 से नांदी ग्राम पंचायत सहित सभी गांवों में पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। लेकिन आज 03 जनवरी हो चुकी है और पानी सप्लाई सुनिश्चित नहीं हुई है।जुनियर इंजिनियर अभिजीत यादव इतने लापरवाह अधिकारियों में हैं कि गांव में सैकड़ों कनेक्शनों की पाइप लाइन कटी फटी और आधे अधूरी पड़ी हुई है और बहुतों में तो पाइप टोंटी भी नहीं लगी है। लेकिन जूनियर इंजीनियर अभिजीत यादव द्वारा जब पानी सप्लाई भी प्रतिदिन होती थी और पानी पाइप लाइन सही न होने के कारण बर्बाद हो रहा था।तब भी कभी समीक्षा नहीं की है। और तो और शिकायत पर झूठी रिपोर्ट बना कर शासन प्रशासन व शिकायत कर्ताओं को गुमराह करने का काम जूनियर इंजीनियर अभिजीत यादव द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मांग है कि सही जांच कर उचित कार्रवाई करें। जिससे दर्जनों गांवों की पानी सप्लाई सुनिश्चित हो सके।
चित्रकूट: जल जीवन मिशन में कागजी कोरम का खेल






