ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – एडीजी जोन प्रयागराज के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह एवं उपजिलाधिकारी मऊ रामऋषि रमन द्वारा कुंभ मेला 2026 प्रयागराज के दृष्टिगत आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यातायात व्यवस्था व ठहराव के मद्देनजर बरगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मऊ रामसुधार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे मौजूद रहें।
चित्रकूट में एएसपी–एसडीएम ने किया निरीक्षण






