Home / News / चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्किल राजापुर के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रुम कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्किल राजापुर के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रुम कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय द्वारा की उपस्थिति में सर्किल राजापुर (थाना राजापुर,थाना सरधुवा,थाना पहाडी,थाना रैपुरा) के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रुम निम्न बिन्दुओं पर किया गया ।
1.लंबित विवेचनाएं
2.E–साक्ष्य ऐप से अधिकाधिक SID जेनरेट कर FIR से लिंक करना।
3.E–summon का समयबद्ध तामीला।
4.E–challan की समुचित कार्यवाही।
5.IGRS/प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
6.प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।
7.चोरी, नकबजनी, टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण व प्रभावी रोकथाम।
8.महिला/दलित उत्पीड़न संबंधी अपराधों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही ।
9.CS/FR का माननीय न्यायालय में दाखिला के संबंध में।
10.फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार,उनकी समस्या को सुनने के लिए पर्याप्त समय देना तथा तदनुरूप आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाकर समस्या का समुचित निस्तारण करना आदि।
अर्दली रुम के दौरान निरीक्षक राजापुर नरेश कुमार प्रजापति,प्रभारी निरीक्षक पहाडी निशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे ,थानाध्यक्ष रैपुरा राम सिंह व अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now