ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी, चित्रकूट, पुलकित गर्ग द्वारा दिनांक 10.02.2028 को गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के माध्यम से मे० एम०एम० कांस्ट्रक्शन प्रो० जाफरी बानो पुत्री फसीउद्दीन, निवासी हरचंदपुर, देनदा, साई, धाता, खागा, जनपद-फतेहपुर के पक्ष में स्वीकृत तहसील-राजापुर स्थित ग्राम सरधुवा स्थित गाटा संख्या-22495 रकबा 8.030 हे० क्षेत्र (14.11.2025 से 13.05.2026 तक 06 माह की अल्प अवधि के लिये स्वीकृत) की जाँच करायी गयी। जाँच में उपजिलाधिकारी राजापुर, खान अधिकारी चित्रकूट व खान निरीक्षक चित्रकूट उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान खनन अनुज्ञाधारक द्वारा नदी की जलधारा में कोई खनन कार्य किया हुआ नहीं पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में क्षेत्र से बाहर खनन पाये जाने पर 01 पोकलैन मशीन पर कार्यवाही की गयी तथा अनियमितता/अवैध खनन पाये जाने पर खनन अनुज्ञाधारक के विरुद्ध लगभग 50 30.00 लाख जुर्माने की कार्यवाही की गयी। सरघुवा-राजापुर मार्ग पर टास्कफोर्स द्वारा उपखनिज बालू/मोरम का ओवरलोड परिवहन किये जाने पर 01 ट्रक (UP700T-3690) के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद में अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा जनपद, तहसील व थाना स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा खनन क्षेत्रों में लगातार गस्त करने तथा अवैध खनन / परिवहन पाये जाने पर सख्ती से प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिला टास्क फोर्स से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
चित्रकूट -अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर टास्क फोर्स के सदस्यों की बड़ी कार्रवाई






