Home / News / चित्रकूट -श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव,शारदीय नवरात्रि एवं ट्रस्ट की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न…

चित्रकूट -श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव,शारदीय नवरात्रि एवं ट्रस्ट की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न…

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट- श्री महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर चित्रकूट में चल रहे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ट्रस्ट की प्रगति रिपोर्ट जैसे रोपवे का निर्माण कार्य जो कि प्रस्तावित है, तत्काल प्रभाव से भूमि पूजन कर प्रारंभ किए जाने एवं महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर्वत क्षेत्र के चारों तरफ से परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्य जो कि प्रस्तावित है,उसको प्रारंभ करने पर चर्चा तथा पानी की टंकी निर्माण कार्य जो कि प्रस्तावित है डीपीआर रिपोर्ट तैयार है शुरू करवाने व श्री महर्षि वाल्मीकि आरती स्थल घाट तथा सीता घाट निर्माण कार्य जो कि प्रस्तावित है, भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता है।तथा आश्रम में हो रहे हमलों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतु एक सुरक्षा दल बूथ कैंप एवं आश्रम में रात्रि के समय हर समय उपलब्ध रहे। रोशनी की व्यवस्था करने हेतु स्ट्रीट लाइट व एलईडी लाइटों का लगवाने सहित अन्य कई आने वाले नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की गईतथा महर्षि वाल्मीकि आश्रम गौशाला का कार्य जो कि प्रस्तावित है, आने वाली शरद ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए प्रारंभ कराने सहित, कैंसर हॉस्पिटल के लिए भूमि सुनिश्चित करवाने सहित अन्य कई तमाम विषयों पर चर्चा की गई । बैठक में महर्षि वाल्मीकि आश्रम सचिव महंत भरत दास, ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अभय महाजन, उपनिदेशक पर्यटन चित्रकूट धाम मंडल बांदा आर के रावत, पुजारी अशावर माता मंदिर शंकर दयाल,धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, रामकेश उर्फ ठेकेदार,राजन तिवारी सहित अन्य तमाम जनमानस उपस्थिति रहा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now