ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट — बालू खनन में खोदे गए मौत के गड्ढे में डूबकर एक किशोरी की हुई दर्दनाक मौत।खनिज विभाग की लापरवाही से बालू घाट में फिर हुआ बड़ा हादसा ।बालू खनन पट्टेधारकों को मौत का गड्ढा खोदने की खुली छूट ने ली एक मासूम की जान ।
मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम क्षेत्र में आक्रोश का माहौल ।खनिज विभाग की चुप्पी लोगो की जान पर पड़ रही भारी ।
हर साल खनन के दौरान खोदे गए मौत के गड्ढों में लोगो की जाती है जान ।नियम विरुद्ध खनन में शिकायत के बाद खनन पट्टेधारकों को क्लीन चिट देने के लिए लगाई जाती है फर्जी जांच आंख्या।
फर्जी जांच आंख्या में खनन पट्टेधारकों को मौत का गड्ढा खोदने की मिलती है खुली छूट ।सरधुवा थाना क्षेत्र के चांदी बालू घाट में एक मासूम की हुई दर्दनाक मौत । वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाना प्रभारी सहित सरधुआ पुलिस सांठ गांठ कर मामले को रफा-दफा करने में जुटी।
चित्रकूट -खनिज अधिकारी रणवीर सिंह की चुप्पी ने छीनी मासूम की जिंदगी…

Tagged:#Chitrakoot





